Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: भारत वर्ल्ड कप भले ही न जीत सका हो, लेकिन इंडियन टीम के सितारों ने करोड़ों लोगों का दिल जरूर जीत लिया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान जिस एक स्पीनर की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वो हैं मोहम्मद शमी। भारतीय क्रिकेट टीम के इस तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप के दौरान कई नए रिकॉर्ड बनाए और छा गए। शनिवार को नैनीताल आए मोहम्मद शमी ने यहां से लौटते वक्त एक्सीडेंट में घायल लोगों की मदद की, और इस तरह एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। शनिवार को मोहम्मद शमी नैनीताल पहुंचे थे। आगे पढ़िए
यहां से घर वापस लौटने के दौरान मोहम्मद शमी ने देखा कि दिल्ली के पर्यटक की कार घटगड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इसके बाद मोहम्मद शमी और उनके साथ मौजूद लोगों ने अपनी गाड़ी रोकी और खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकाला। घटना को लेकर मोहम्मद शमी ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भगवान ने खाई में गिरे व्यक्ति को दूसरा जीवन दिया है। अगर गाड़ी तेज रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें कार से सकुशल बाहर निकाल कर दूसरे वाहनों से उनके घर भिजवाया गया।