Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना बसंत विहार क्षेत्र की है, जहां चाय बगान की नहर में आज सुबह एक महिला व पुरुष की लाश मिली। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां नहर में एक महिला एक पुरुष के शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां लोगों की भीड़ लगी थी। मारे गए पुरुष व महिला की पहचान भी हो गई है। मरने वाले युवक का नाम संदीप मोहन धस्माना पुत्र मदन मोहन धस्माना बताया जा रहा है, वो अंबीवाला थाना बसंत विहार का निवासी था। आगे पढ़िए
वहीं महिला की पहचान हेमलता पत्नी सुनील निवासी पीतांबरपुर, बसंत विहार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि संदीप मोहन धस्माना हर दिन सुबह टहलने के लिए जाते थे। जबकि हेमलता घरों में काम किया करती थी। दोनों की आपस में किसी भी तरह की जान-पहचान नहीं थी। संदीप मोहन और हेमलता के शरीर पर गंभीर घाव मिले हैं। पुलिस का मानना है कि चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से दोनों की मृत्यु हुई है। बहरहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।