Uttarkashi Tunnel Rescue: मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, बची है बस 2 मीटर की दूरी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर एस्केप पैसेज 55 मीटर तक तैयार कर लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarkashi Tunnel Rescue: Uttarkashi Tunnel Rescue Continues
Image: Uttarkashi Tunnel Rescue Continues

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 17वां दिन है।

Uttarkashi Tunnel Rescue Continues

यहां रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर फंसे मजदूरों से महज 5 मीटर दूर हैं। जल्द ही सिलक्यारा से अच्छी खबर मिल सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग के अंदर एस्केप पैसेज 55 मीटर तक तैयार कर लिया गया है। 57 मीटर पर एस्केप पैसेज आर-पार हो जाएगा। अब मेटल के टुकड़े मिलना कम हो गए हैं। इसलिए जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि दिवाली के दिन से उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकलने की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा आने से सफलता नहीं मिल रही। आगे पढ़िए

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने टनल के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा बौखनाग के मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना की। अच्छी बात ये है कि रेस्क्यू टीमें श्रमिकों के करीब पहुंच गई हैं। सुरंग के बाहर हलचल भी बढ़ रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह मैन्युअल ड्रिलिंग का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गए हैं। फंसे हुए 41 मजदूरों के परिजनों को तैयार रहने और मजदूरों के कपड़े और बैग तैयार रखने को कहा गया है। मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग में सब ठीक है, जल्द मजदूरों को निकाल लिया जाएगा। रेस्क्यू टीमें 52 मीटर अंदर जा चुकी हैं, ज्यादा दिक्कत नहीं है। बड़ी बाधाएं दूर कर ली गई हैं।