जिंदगी जिंदाबाद: उत्तरकाशी में सुरंग से बाहर निकलने लगे मजदूर, लगे भारत माता की जय के नारे

Uttarkashi Tunnel Rescue Continues 17 दिन बाद उत्तरकाशी से अच्छी खबर सामने आई है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarkashi Tunnel Rescue: Uttarkashi Tunnel Rescue Continues people coming out
Image: Uttarkashi Tunnel Rescue Continues people coming out

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से 17 दिन बाद खुशखबरी सामने आई है।

Uttarkashi Tunnel Rescue Continues

श्रमिकों का सुरंग से बाहर आना शुरू हो गया है। मौके पर लगे भारत माता की जय के नारे। रेस्क्यू पाइप सुरंग के आर पार हो गया है। मेडिकल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ टीम सुरंग में घुस गई हैं। इसके साथ ही मजदूरों का सुरंग से बाहर आना भी शुरू हो गया है। आख़िरकार सत्रह दिनों बाद सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों तक उम्मीद का पाईप पहुंच ही गया ! पाईप के द्वारा रेस्क्यू टीमें अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंच गई है, कुछ देर में एक एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जायेगा ! मोर्चे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी डटे हैं। दो श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। संकट की इस घड़ी में मोर्चे पर एक बार फिर डटे नजर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम बाहर निकलने वाले श्रमिकों की कर रही है, स्वास्थ्य की जांच। कांउटडाउन शुरू। पहली एंबुलेंस में बाहर लाया गया पहला श्रमिक।सबको भेजा जायेगा चिन्यालीसौड।