काशीपुर में अपनी बेटियों की जान लेने वाले पिता को लगता था कि बेटियां मरकर जिंदा हो जाएगी, लेकिन शव घर में रखे-रखे सड़ने लगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Father killed two daughters in Kashipur
उधमसिंह नगर: काशीपुर की खालिक कॉलोनी में दो मासूम बेटियां तंत्र-मंत्र के चक्कर में मार दी गईं।
Father killed two daughters in Kashipur
पिता को लगता था कि बेटियों पर ऊपरी साया है। जिन्न से निजात दिलाने के नाम पर परिवार ने बच्चियों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दोनों कम से कम पांच-छह दिन से भूखी थीं। उन्हें सिर्फ पानी पर जिंदा रखा जा रहा था। इतना ही नहीं 11 साल की एक बच्ची की मौत हुए कई दिन हो गए थे, पिता को लगता था कि बेटी मरकर जिंदा हो जाएगी, लेकिन शव घर में रखे-रखे सड़ने लगा। इस मामले में हर दिन दरिंदगी और अमानवीयता के चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बच्चियों का पिता अली हसन ऊपरी हवा के चक्कर में दोनों बेटियों को केवल पानी ही देता रहा। बताया जाता है कि उसका मानना था कि भूख के चलते ऊपरी साया उनके शरीर को छोड़ देगा। आरोपी अली हसन राजमिस्त्री का काम करता है। उस पर अपनी बेटी फरहीन और यासमीन की हत्या का आरोप है। यासमीन 11 साल की थी, जबकि फरहीन 19 वर्ष की थी। यासमीन की मौत को करीब 4-5 दिन हो गए थे, जबकि फरहीन की मौत दो दिन पहले हुई थी। छोटी बेटी की मौत के बाद भी पिता अली तंत्र-मंत्र के चक्कर में लगा हुआ था। उसे लगा कि दोनों बेटियां दोबारा से जीवित हो उठेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। आगे पढ़िए
पोस्टमार्टम में पता चला कि दोनो बच्चियों के पेट में खाना नहीं था, केवल पानी ही था। शरीर पर चोट के गंभीर निशान भी थे। इससे पता चलता है कि यासमीन और फरहीन को तंत्र-मंत्र के दौरान शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। दोनों बेटियों के शरीर पर 20 से ज्यादा चोट के निशान थे। कई जगह दागने के भी निशान मिले हैं। मारपीट के दौरान दर्द से तड़पती बेटियां जब दया की भीख मांगती थी तो उन्हें और अधिक पीटा जाता था। अली हसन की पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी भी मानसिक रूप से बीमार है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना कुछ होने के बाद भी परिजनों ने अली हसन के खिलाफ केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने खुद केस दर्ज कर आरोपी अली हसन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर आसपास के लोग गमजदा और दहशत में हैं।