Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार का रुड़की शहर...यहां शादी की पहली रात दूल्हे के स्वागत के लिए दुल्हन ने खास इंतजाम किया था।
कमरे में दूल्हे की एंट्री हुई तो दुल्हन ने दूल्हे पर फूल फेंके, लेकिन यहीं गड़बड़ हो गई। दुल्हन द्वारा फूल फेंके जाने से दूल्हा खुश होने के बजाय उखड़ गया। शादी की पहली ही रात दोनों झगड़ने लगे। तभी दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने दूल्हे की पिटाई कर दी। पिटाई से भयभीत पति ने कमरे के अंदर घुसकर जान बचाई। रात भर ड्रामा चलता रहा। बाद में मामला कोतवाली जा पहुंचा। दूल्हे ने जहां दुल्हन को मानसिक तौर पर बीमार बताते हुए, अपने ससुराल पक्ष पर बेटी की बीमारी छिपाने का आरोप लगाया है। तो वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। युवती मंगलौर की रहने वाली है, 22 नवंबर को उसकी शादी गंगनहर क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई।
23 नवंबर को दुल्हन ससुराल पहुंची। रात के समय पति जब कमरे में आया तो दुल्हन ने पति पर फूल फेंक कर उसका स्वागत किया। जिसके बाद नवदंपती के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दूल्हे की पिटाई के बाद दुल्हन ने अपने गले में मोबाइल चार्जर का तार लपेट लिया और कमरे की रेलिंग से नीचे कूदने का प्रयास किया। शोर होने पर दूल्हे के स्वजन मौके पर पहुंचे और दुल्हन को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में लड़की वालों को बुलाया गया और दुल्हन को उसके घर वापस भेज दिया गया। 24 नवंबर को मायके वाले दुल्हन को वापस उसके ससुराल छोड़ आए, लेकिन दूल्हा उसके साथ रहने को राजी नहीं है। बाद में दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंचे, वहां भी देर रात तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।