अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Alert issued regarding pneumonia influenza in Uttarakhand
देहरादून: चीन में एक बार फिर रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दी है। यहां छोटे बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू फैल रहा है। जिसके चलते दूसरे देशों की चिंता बढ़ी है।
Alert issued regarding pneumonia influenza in Uttarakhand
उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग ने निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी डीएम और सीएमओ को जिला स्तर पर निगरानी रखने के दिशा-निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों पर नजर रखी जाए। साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में अभी तक बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है।
सभी जिलों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू रोगियों के उपचार के लिए आईसोलेशन बेड, वार्ड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने को कहा गया है। इन्फ्लूएंजा के लक्षणों वाले रोगियों की सघन निगरानी कर जानकारी केंद्र सरकार के एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल पर भेजी जाएगी। लक्षणों से ग्रसित रोगियों के नाक व गले का स्वैब जांच के लिए निकटवर्ती मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा। रैपिड रेस्पांस टीम को इन्फ्लुएंजा और निमोनिया रोग से होने वाली किसी भी असामान्य स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग व नियंत्रण के लिए निर्देश दिए गए हैं। आप भी अपने स्तर पर सावधानी बरतें। बच्चों एवं बुजुर्गों व किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोगों का ध्यान रखें। छींकते-खांसते समय रुमाल या टिश्यू से नाक और मुंह को ढकें। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें। साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं। बीमारी के लक्षण होने पर डॉक्टर से चेकअप कराएं और परामर्श पर दवाएं लें।