आरोपियों ने शंभू से बीड़ी मांगी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर शंभू और आरोपियों के बीच झगड़ा हो गया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Youth murdered for a beedi in Dehradun
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून....रविवार को यहां पेंटर शंभू की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Youth murdered for a beedi in Dehradun
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने महज एक बीड़ी के लिए शंभू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने शंभू से बीड़ी मांगी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इस पर शंभू और आरोपियों के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने शंभू क हत्या कर दी। दोनों आरोपी चोरी के इरादे से शंभू के पास पहुंचे थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना सिंघल मंडी इलाके की है। जहां रेलवे ट्रैक के पास शंभू नाम के शख्स की लाश मिली थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को चंदननगर वर्कशॉप वाली गली से पकड़ा। आरोपियों ने शंभू का गला रेता था। 39 साल का शंभू मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। वो दून में अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ किराये पर रहता था। शंभू और उसकी पत्नी निर्मला के दो बच्चे और हैं, जो गांव में ही रहते हैं।
शंभू दून में पेंटर का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि रविवार को शंभू खाना खाकर निकला था, लेकिन रात को घर वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली दो नशेड़ियों ने 26 नवंबर की रात झगड़े के दौरान किसी व्यक्ति की हत्या कर दी थी, तभी से वो लापता चल रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पंकज कुमार और पंकज उर्फ पिंकी को पकड़ा तो दोनों डर गए। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने ही शंभू को मारा था। वो चोरी के इरादे से शंभू के पास पहुंचे थे। इन्हें जो भी नशे में दिखता, ये उसे लूट लेते थे। रविवार को इन्हें शंभू नशे में धुत दिखाई दिया। जिसके बाद इन्होंने शंभू से पहले बीड़ी मांगी, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। इसी पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। शंभू ने पंकज को थप्पड़ भी मारा था। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने स्लाइडिंग स्टेशनरी चाकू से शंभू का गला रेत दिया और वहां से भाग गए। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।