Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
आईपीएस अभिनव कुमार को उत्तराखंड के नए डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार मिला हो। आपको बता दें कि कल वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार रिटायर हो रहे हैं। खबर है कि सरकार ने UPSC को DPC के लिए फ़ाइल नहीं भेजी है। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं। साल 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर आईपीएस को चुना। उन्होंने देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। उत्तराखंड के इस पुलिस अफसर को उनकी ईमानदारी और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।