Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून, हल्द्वानी व हरिद्वार...ये तीनों शहर उत्तराखंड के सबसे महत्वपूर्ण शहरों शामिल हैं।
इन तीनों शहरों में जो एक बात सबसे कॉमन है, वो ये है कि यहां हर वक्त जाम लगा रहता है। पर्यटकों और वाहन चालकों को यहां जाम की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उत्तराखंड पुलिस ने इस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है। यहां दिल्ली की तर्ज पर अब ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से यातायात व्यवस्था कंट्रोल करने की तैयारी है। जीपीएस पर्यटकों व वाहन चालकों को बताएगा कि आगे जाम है या सड़क सुचारू है। पुलिस इसके लिए गूगल से एमओयू करने जा रही है। आगे पढ़िए
इन तीनों शहरों में जब भी जाम की स्थिति होगी या रूट डायवर्जन रहेगा तो लोकल पुलिस इसकी सूचना यातायात मुख्यालय को देगी, जहां से सूचना गूगल को भेजकर जीपीएस में अपडेट कराया जाएगा। अभी तक यह व्यवस्था सिर्फ दिल्ली में है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जीपीएस से तीन शहरों की यातायात व्यवस्था सुधारने की तैयारी है। यातायात पुलिस काम कर रही है। इस पर्यटन सीजन तक नई व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है। बता दें कि हल्द्वानी व नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही से सड़क पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। हरिद्वार में भी यही स्थिति रहती है। नई व्यवस्था लागू होने पर जीपीएस पर्यटकों को बता देगा कि कौन का रूट जाम से मुक्त है। यह भी बताएगा कि किस रूट को डायवर्ट किया गया है। इस व्यवस्था से राज्य में लोगों को सड़क पर चलते समय किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।