Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
इस बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर नैनीताल के भीमताल से आई है। यहां सीएम की ड्यूटी से वापस लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में जान चली गई। गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी आए थे, जहां उन्होंने महिलाओं के सम्मान में आयोजित ईजा-बैणी महोत्सव में हिस्सा लिया। इसी दिन सड़क हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड दीपक पनेरु को भी वीआईपी ड्यूटी के लिए हल्द्वानी बुलाया गया था। आगे पढ़िए
ड्यूटी पूरी करने के बाद होमगार्ड जवान दीपक पनेरु बाइक से अपने घर डालकन्या लौट रहे थे। तभी बड़ोन चमोली गांव के पास चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी। इस हादसे में दीपक पनेरु की जान चली गई। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। दीपक पनेरु 28 साल के थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी धारी तहसील में थी। दीपक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इन बच्चों के सिर से असमय ही पिता का साया उठ गया। जवान बेटे की मौत के बाद परिजन भी गहरे सदमे में हैं। परिवार में कोहराम मचा है। जिला प्रशासन और थाना खनस्यू मामले की जांच में जुटे हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में इन दिनों मौसम खराब है, इसलिए यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें।