उत्तराखंड शासन का बड़ा फैसला, इस बड़े अफसर के वित्तीय अधिकार सीज, जानिए वजह

एक दिन पहले शासन ने लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव को 6 महीने के लिए सेवा विस्तार दिया था।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand pashupalan nideshak: Financial powers seized of Animal Husbandry Director in Uttarakhand
Image: Financial powers seized of Animal Husbandry Director in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड की नौकरशाही में इन दिनों बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे हैं।

Financial powers seized of pashupalan nideshak in Uttarakhand

शासन के स्तर पर कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इस बीच खबर है कि शासन ने पशुपालन निदेशक के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। शासन की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि निदेशक, पशुपालन विभाग, उत्तराखंड 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त की अवधि समीप होने के दृष्टिगत यह कहने का आदेश मिला है कि निदेशक, पशुपालन के स्तर से निर्गत की जाने वाली समस्त वित्तीय स्वीकृतियां अग्रिम आदेशों तक शासन की अनुमति प्राप्त किये जाने के बाद ही निर्गत की जायेंगी। आगे पढ़िए

एक दिन पहले ही शासन ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया था। लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव को 6 माह के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव रिटायर हो रहे थे, लेकिन बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के निर्माण कार्यों और मानस खंड में विभिन्न कार्यों में उनकी जरूरत को देखते हुए उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। पीडब्लूडी सचिव पंकज पांडेय ने इसके आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि 6 माह से पहले भी यह कार्यकाल समाप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए एक माह की लिखित सूचना अथवा इसके बदले में वेतन और भत्ते देकर इस अवधि को घटाया जा सकता है। लोनिवि अधिकारी के सेवा विस्तार के बाद अब शासन ने पशुपालन निदेशक के वित्तीय अधिकार सीज करने का आदेश जारी किया है।