उत्तराखंड में BJP विधायक ने अफसर को धमकाकर कहा- एक झापड़ मारूंगा, वीडियो वायरल

विधायक महंत दिलीप रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो परिवहन विभाग के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Mahant Dilip Rawat Video: Uttarakhand BJP MLA Dilip Rawat video viral
Image: Uttarakhand BJP MLA Dilip Rawat video viral

कोटद्वार: लोकसभा चुनाव करीब है। बीजेपी प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत का दावा कर रही है, लेकिन बीजेपी के अपने विधायक बदजुबानी के चलते पार्टी की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं।

Uttarakhand BJP MLA Dilip Rawat video viral

ताजा मामला बीजेपी के लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत से जुड़ा है। दिलीप रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो परिवहन विभाग के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजपी पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी संगठन बीजेपी नेताओं से कई बार कह चुका है कि वे भाषा में संयम बरतें, किसी से भी असभ्य भाषा में बात न करें, लेकिन हर बार ये निर्देश धरे के धरे रह जाते हैं। दिलीप रावत का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो परिवहन विभाग के अधिकारी संग अमर्यादित व्यवहार करते दिख रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

इतना ही नहीं दिलीप रावत ने अधिकारी पर पर अवैध वसूली का आरोप तक जड़ दिया। वहीं वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा की उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसी घटना हुई है तो मामले की जांच की जाएगी। उधर, पूरे मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के मंत्री पहले भी ऐसी हरकतें कई बार कर चुके हैं, लेकिन तब भी बीजेपी का अनुशासन वाला डंडा नहीं चला। बता दें कि प्रदेश में पहले भी काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी के वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन संगठन स्तर पर किसी भी नेता के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। आने वाले वक्त में बीजेपी नेताओं की बद्जुबानी पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। देखिए वीडियो