..तो 8 दिसंबर को उत्तराखंड में होंगे पीएम मोदी, सीएम धामी ने दिल्ली जाकर दिया आमंत्रण

सीएम धामी ने पीएम मोदी को देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Global Investors Summit: Uttarakhand Global Investors Summit CM Dhami meets PM Modi
Image: Uttarakhand Global Investors Summit CM Dhami meets PM Modi

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

PM Modi may inaugurate Global Investors Summit Uttarakhand

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन हो रहा है। इस समिट में उत्तराखंड सरकार ने ढ़ाई लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्‍य रखा है. इस समिट से पहले उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश को पहले ही धरातल पर उतारने का लक्ष्‍य रखा है। उधर उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आगामी चार दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस दौरान आठ और नौ दिसंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। साथ ही कई विभागों के प्रस्ताव भी बैठक में आएंगे। हमने आपको पहले भी बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिसंबर को उत्तराखंड आ सकते हैं। PM के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पहले से ही तैयारी में जुट गई है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है।