काशीपुर से एक नाबालिग समेत दो युवतियां अचानक लापता हो गईं। दोनों के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Two girls missing in Kashipur
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में बेटियों की गुमशुदगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
Two girls missing in Kashipur
इस बार मामला काशीपुर का है। जहां दो युवतियां अचानक गायब हो गईं। युवतियों के लापता होने के बाद परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहला मामला विजयनगर, नई बस्ती का है। जहां मोहम्मद फहीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 नवंबर को उसकी 32 वर्षीय पत्नी शाईन सरकारी अस्पताल गई थी। शाईन को अस्पताल से दवाएं लेनी थी, लेकिन वो अस्पताल से घर वापस नहीं लौटी। आगे पढ़िए
पति ने साईन की तलाश में जगह-जगह की खाक छानी, लेकिन पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। अब पति ने पुलिस से मदद मांगी है। दूसरा मामला गिरीताल का है। जहां 17 साल की युवती लापता हो गई। गिरीताल निवासी गीता देवी पत्नी स्व. सतेंद्र शर्मा ने बताया कि 29 नवंबर 2023 को दोपहर के ढाई बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी वैशाली शर्मा बाजार गई थी। मां बेटी के घर आने की बाट जोहती रही, लेकिन वो बाजार से वापस नहीं लौटी। अब परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। अगर दोनों युवतियों को लेकर आपके पास कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के मोबाइल नंबर-9411112904 पर सूचना दें। उत्तराखंड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।