ऑल वेदर रोड पर तैयार हो रहा है उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज, जानिए इसकी खूबियां

Uttarakhand First Signature Bridge ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बन रहे इस पुल पर 64 करोड़ की लागत आएगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
All Weather Road Signature Bridge: Uttarakhand First Signature Bridge in Rudraprayag All Weather Road
Image: Uttarakhand First Signature Bridge in Rudraprayag All Weather Road

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड का पहला सिग्नेचर ब्रिज रुद्रप्रयाग में बन रहा है।

Signature Bridge in Rudraprayag All Weather Road

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा गदेरे पर घुमावदार मोटर पुल बनाया जा रहा है। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बन रहे इस पुल पर 64 करोड़ की लागत आएगी। 110 मीटर लंबे पुल का निर्माण जोरों पर है। सिग्नेचर पुल की बनावट इसे आकर्षक रूप देगी। 110 मीटर स्पान के इस पुल का निर्माण बीते 11 माह से चल रहा है। जिसके दोनों पिलर का कार्य अंतिम चरण में है। रात के वक्त पुल रोशनी से जगमगाएगा। इसकी सुरक्षा के लिए दोनों तरफ के साथ ऊपर की तरफ से भी सुरक्षा केबल रहेगी। आगे पढ़िए

बता दें कि पुल का निर्माण जनवरी 2023 से शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले पुल को लेकर कुछ विवाद भी शुरू हो गए थे। रुद्रप्रयाग शहर की तरफ वाले पिलर का काम शुरू हो गया था, लेकिन श्रीनगर वाली साइड में भूमि विवाद के चलते दो-दो बार पिलर के डिजायन को बदलना पड़ा। शटरिंग ढहने से 20 जुलाई 2022 को दो मजदूरों की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद मिट्टी की जांच कर डिजायन बदला गया। अब पुल निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत से मई 2024 तक पुल से वाहनों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है।