कोटद्वार: उत्तराखंड में बीजेपी के लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत लगातार चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनका एक अफसर को धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सिद्धबली मेले का है, जहां विधायक दिलीप रावत किसी पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। इसके बाद एक युवक उनका गमझा पकड़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक खुद पर देवता अवतरित होने का स्वांग रच रहा था। ऐसे में विधायक को गुस्सा आ गया। इसके बाद विधायक समर्थक ने युवक को चिमटे से पीटा। इससे पहले दिलीप रावत का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो परिवहन विभाग के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे थे। अब सिद्धबली मेले का ये वीडियो वायरल हो रहा है।आगे देखिए वीडियो