Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल आईएसओ 9001(अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) प्रमाणित पानी पिलाने वाला उत्तराखंड का पहला शहर बन गया है। दरअसल संस्था ने नैनीताल जल संस्थान के वाटर सप्लाई का ऑडिट किया था। जिसमें नैनीताल नगरीय क्षेत्र का पेयजल पूरी तरह से स्वच्छ पाया गया। इसके बाद आईएसओ 9001 (अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) द्वारा जल संस्थान को प्रमाण पत्र जारी किया गया है। पूरे उत्तराखंड के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है, क्योंकि नैनीताल आईएसओ सर्टिफिकेट पाने वाला प्रदेश का पहला शहर घोषित हुआ है। जल संस्थान के अधिकारी इस उपलब्धि से गदगद हैं। जल संस्थान नैनीताल के अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि नैनीताल के पर्यटन नगरी होने के चलते यहां की पेयजल सप्लाई के लिए शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया गया। एडीबी योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन के अलावा सभी तरह की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया।
ISO 9001 इंटरनेशनल मानक है, जिसको पूरा करने की प्रक्रिया के लिए जल संस्थान द्वारा मार्च 2023 में ISO 9001 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया था। बता दें कि ISO 9001 गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का अंतरराष्ट्रीय मानक है, जो ग्राहकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करके ग्राहकों की संतुष्टि में वृद्धि करता है। इसे पहली बार 1987 में अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा प्रकाशित किया गया था, जो 160 से अधिक देशों के राष्ट्रीय मानक निकायों से बनी एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी है। ISO 9001 का वर्तमान संस्करण सितंबर 2015 में जारी किया गया था, जो गुणवत्ता को प्रमाणित करता है। नैनीताल जल संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार गुणवत्ता युक्त पानी की सप्लाई के लिए तीन सॉफ्टनिंग प्लांटों और 10 एमएलडी के आरओ प्लांट को अपग्रेड कराया गया है। ताकि शहर के लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके।