Uttarakhand News: देहरादून में 10 दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट और केबल सर्विस? जानिए पूरा सच

इन्वेस्टर्स समिट से पहले देहरादून में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने जैसी खबर सामने आ रही है। अब देहरादून पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun Internet Service: Internet service will remain disrupted in Dehradun till December 10
Image: Internet service will remain disrupted in Dehradun till December 10

देहरादून: इंटरनेट आज हर किसी की अहम जरूरत बन गया है। अगर फोन में सिग्नल न हों या कुछ देर तक अलर्ट न आए तो लोगों का दिल बैठने लगता है। Rumor of internet services in Dehradun इस बीच कुछ खबरें देहरादून की फिजाओं में तैर रही थी कि देहरादून में इंटरनेट और केबल सेवाएं 10 दिसंबर तक प्रभावित हो सकती हैं। दरअसल दून में इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की सूरत बदलने के लिए सौंदर्यीकरण से जुड़े काम किए जा रहे हैं, बिजली के खंभों से तार के जाल उतारे जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि इस वजह से दस दिसंबर तक इंटरनेट ब्रॉडबैंड व स्थानीय केबल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। लेकिन देहरादून पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि ये एक कोरी अफवाह है और ऐसा कुछ भी नहीं है। आगे पढ़िए

इंटरनेट सेवाएं बाधित नहीं होंगी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। उधर दूरसंचार कंपनियों का दावा है कि इससे मोबाइल नेटवर्क सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया में एक मैसेज पब्लिश किया जा रहा है जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। उक्त मैसेज पूरी तरह से भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं। दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कडी कार्यवाही की जा रही है।