Uttarakhand News:आखिर कहां लापता हो गए वन क्षेत्राधिकारी हरीश पांडे, 4 दिन से नहीं लगा सुराग

परिजन परेशान हैं। पुलिस भी लगातार खोजबीन में जुटी है। लेकिन वन क्षेत्राधिकारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Harish Pandey Missing Haldwani: Haldwani Forest Range Officer Harish Pandey missing
Image: Haldwani Forest Range Officer Harish Pandey missing

हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडेय पिछले चार दिन से लापता हैं।

Haldwani Forest Range Officer Harish Pandey missing

परिजन परेशान हैं। पुलिस भी लगातार खोजबीन में जुटी है। लेकिन वन क्षेत्राधिकारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रेंजर हरीश चंद्र पांडे हल्द्वानी लालकुआं तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात हैं। तीन दिन पहले वो अपने घर से लापता हो गए थे। तब से पुलिसकर्मियों के साथ ही वन विभाग के कर्मचारी उन्हें खोज रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि हरीश चंद्र पांडे के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके। बताया जा रहा है कि एक सीसीटीवी कैमरे में रेंजर को ऑटो में बैठकर काठगोदाम की ओर जाते देखा गया है। आगे पढ़िए

पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है। वहीं चार दिन बाद भी रेंजर का कुछ पता न चल पाने के कारण परिजन परेशान हैं। हरीश चंद्र पांडेय 55 साल के हैं। उनका परिवार ऊंचापुल क्षेत्र में रहता है। हरीश चंद्र पांडेय की गुमशुदगी के बाद उनके परिजन बेहद परेशान हैं। 29 नवंबर की शाम से वो लापता हैं। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजबीन शुरू की है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग, दोनों ही हरीश चंद्र पांडेय को तलाशने में जुटे हैं। राज्य समीक्षा के माध्यम से हम आपसे अपील करना चाहते हैं कि अगर आपके पास रेंजर हरीश चंद्र पांडेय से जुड़ी कोई जानकारी हो तो पुलिस को बताएं, पुलिस की मदद करें।