Uttarakhand News: देहरादून में फैल रही है अफवाह, SSP अजय सिंह ने बताया इंटरनेट कनेक्टिविटी का सच

उक्त मैसेज पूरी तरह से भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun Internet Service: Rumor of internet services being disrupted in Dehradun
Image: Rumor of internet services being disrupted in Dehradun

देहरादून: देहरादून में आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है

Rumor of internet services in Dehradun

जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। इसे लेकर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया में एक मैसेज पब्लिश किया जा रहा है जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। उक्त मैसेज पूरी तरह से भ्रामक है तथा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं। दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कडी कार्यवाही की जा रही है। अत: आम-जनमानस से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।