Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बाघ-गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं तो वहीं तराई क्षेत्र में हाथियों की दहशत है। मामला हल्द्वानी से सटे कालाढूंगी का है।
जहां कमोला इलाके में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। गजराज भड़के तो उन्होंने सारा गुस्सा घर में खड़ी कार पर निकाला। हाथी ने कार की क्या हालत की ये आप तस्वीर में देख सकते हैं। हल्द्वानी में तराई के जंगलों से लगते इलाकों में हाथियों का आतंक चरम पर है। हाथी आबादी वाले इलाकों में घुसकर जान माल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस बार कमोला में एक हाथी ने स्थानीय निवाली विमल पंत की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। आगे पढ़िए
हाथी जंगल से निकल कर विमल के घर के करीब पहुंचा और आंगन में खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने आंगन में खड़ी कार को खेत में फेंक दिया। उसमें तोड़फोड़ भी की। विमल पंत ने बताया कि देर रात उन्हें घर के पास तेज आवाजें सुनाई दीं। जब वो छत पर चढ़े तो देखा की हाथी उनकी कार में तोड़फोड़ कर रहा है। विमल ने पटाखे छोड़े, तब कहीं जाकर हाथी जंगल की ओर गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। कभी हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो कभी घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। गांव के प्रधान चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी ने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही गांव में गश्त बढ़ाने को कहा है।