Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।
केंद्र ने बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड के विकास के लिए 715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह पूरी सड़क नई बनेगी। इसकी जद में छह गांवों में स्थित 44.76 हेक्टेयर निजी व सरकारी भूमि आ रही है। सड़क की कुल लंबाई 12.17 किमी है। योजना के मुताबिक सड़क फोरलेन होगी। यह सड़क आशारोड़ी में आरटीओ चेकपोस्ट के पास से शुरू होगी और वन समेत ग्रामीण आबादी क्षेत्र से होकर झाझरा में देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर मिलेगी। आगे पढ़िए
राजमार्ग में जरूरत के मुताबिक पुल व फ्लाईओवर के निर्माण भी किए जाएंगे। इस सड़क के बनने से जो लोग दिल्ली की तरफ से सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, पांवटा साहिब या दून की तरफ बल्लूपुर के पास तक आएंगे, उन्हें शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। पांवटा साहिब से देहरादून होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को भी दून में दाखिल नहीं होना पड़ेगा। केंद्र ने लिंक रोड के लिए 715 करोड़ के बजट की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगी, जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी। Dehradun Four Lane Link Road से देहरादून में आवागमन आसान होगा।