Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: कोई अपना जब बिना कुछ कहे गायब हो जाता है तो पीछे छूट गए परिवार पर जो बीतती है, उस दर्द को शब्दों में नहीं बताया जा सकता।
हल्द्वानी में रहने वाले रेंजर हरीश चंद्र पांडेय का परिवार भी इस वक्त ऐसे ही दर्द से दो चार हो रहा है। हरीश चंद्र पांडेय बीते 10 दिनों से लापता हैं। वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडेय तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात हैं। 29 नवंबर की रात वो गश्त के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तब से परिवार वाले उन्हें जगह-जगह ढूंढ रहे हैं। पुलिस से भी मदद मांगी है, लेकिन हरीश चंद्र पांडेय का कुछ पता नहीं चल सका। परिवार वाले दिन भर ऑटो में बैठकर उन्हें हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में तलाशते रहते हैं। अब उनकी पत्नी पूर्णिमा पांडेय ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आगे पढ़िए
मीडिया से बात करते हुए पूर्णिमा फफक-फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि यूनियन के लोग उनसे मिले थे, लेकिन वन विभाग कोई सहायता नहीं कर रहा। उनके पति काम को लेकर तनाव में रहते थे, उन पर विभाग का काफी दबाव रहता था। उन्हें भी विभाग की कुछ बातें पता है, जिनका खुलासा वो समय आने पर करेंगी। बता दें कि रुद्रपुर में तैनात हरीश चंद्र पांडेय 29 नवंबर की रात से लापता हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। एक फुटेज में रेंजर को ऑटो में बैठकर काठगोदाम की ओर जाते देखा गया, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ सकी। परिवार वालों ने गुमशुदा Ranger Harish Pandey के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की बात कही है।