Uttarakhand news: नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mohan Singh Rawat passes away उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन का समाचार सामने आया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Mohan Singh Rawat passes away: Uttarakhand Former cabinet minister Mohan Singh Rawat passes away
Image: Uttarakhand Former cabinet minister Mohan Singh Rawat passes away

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के लिए एक दुखद खबर है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन का समाचार सामने आया है।

Uttarakhand Former cabinet minister Mohan Singh Rawat passes away

राज्य में संगठन की मजबूती में उनका अहम योगदान रहा था। भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सरल – सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन सिंह रावत 'गांववासी' जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।