Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज की लांचिंग की। अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे। वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के फायदे का उदाहरण टूरिस्म सेक्टर भी है। कहा कि देश के धन्ना सेठों को कहना चाहता हूं कि हमारे यहां माना जाता है कि शादी के जोड़े ईश्वर तय करता है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जोड़े अपने जीवन की यात्रा यहां आने के बजाय विदेश में क्यों जाते है। मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए। आगे पढ़िए
पीएम मोदी ने कहा कि आप कुछ निवेश कर पाओ या नहीं लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में करें। अगले पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा। देश के धन्ना सेठ इस बारे में सोचेंगे तो बड़ा बदलाव आएगा। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अपने संबोधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रयासों के बीच राज्य सरकार भी छोटी आबादी के लिए काम कर रही है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से दूरी 2.5 घंटे की होने जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन से रेल कनेक्टिविटी आसान होने जा रही है। हम सीमावर्ती गांवों को विकसित करने जा रहे हैं। हर निवेशक के लिए यहां बहुत संभावनाएं हैं। Uttarakhand Investors Summit Latest Update के लिए राज्य समीक्षा पढ़ते रहें।