Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट का आज पहला दिन है। निवेशक उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित नजर आए। खबर है कि रसना ग्रुप सम्मलेन के बाद उत्तराखंड में बड़ा निवेश कर सकता है।
उद्योगपति पिरुज खंबाटा ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के कई आयाम है। उन्होंने बताया कि गुलाब के फूलों में निवेश करने की योजना है। उधर बाबा रामदेव ने कहा कि हमने अब तक उत्तराखंड में बड़ा निवेश किया है। पतंजलि 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा और 10 हजार लोगों को रोजगार देगा। मैं सभी कॉरपोरेट हाउस से आह्वान करता हूं कि अपना एक कॉरपोरेट हाउस उत्तराखंड में भी बना लो, आपकी उम्र बढ़ जाएगी। बाबा रामदेव ने कहा कि हेल्थ से लेकर एजुकेशन तक यहां अपार संभावनाएं हैं। मैं सभी कंपनियों से आह्वान करुंगा कि अपने सीएसआर से यहां स्कूल बनाएं। उन्होंने देहरादून के एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए खोले जाने की मांग की। कहा कि इससे उद्योगपतियों को और आसानी होगी।