Uttarakhand news: नैनीताल की माल रोड में भूस्खलन, ये बड़े खतरे की आहट तो नहीं?

Nainital Mall Road landslide राहगीरों ने टूटे हिस्से की फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। जिसके बाद डीएम वंदना ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और लोनिवि को ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Nainital Mall Road landslide: Nainital Mall Road landslide
Image: Nainital Mall Road landslide

नैनीताल: सरोवरनगरी नैनीताल...शुक्रवार सुबह यहां माल रोड के पास हुए भूस्खलन ने हर किसी को सिहरा दिया। यहां ग्रांड होटल के पास अपर माल रोड भरभराकर रेलिंग सहित लोअर माल रोड में जा गिरी।

Nainital Mall Road landslide

अचानक हुई इस घटना से लोग बुरी तरह डर गए। गनीमत रही कि उस वक्त रोड खाली थी, जिससे हादसा टल गया। अब डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए यहां लोनिवि से ट्रीटमेंट शुरू करा दिया है। जिस जगह भूस्खलन हुआ है, वहां माल रोड में अक्सर सीवर लाइन ओवर फ्लो रहती है। यही नहीं अपर माल रोड उस स्थान पर धंसी भी थी। भूस्खलन के बाद रेलिंग टेड़ी हो गई थी। राहगीरों ने टूटे हिस्से की फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। जिसके बाद डीएम वंदना ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और लोनिवि को ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग ने मजदूरों की मदद से दीवार बनाना आरंभ कर दिया है। लोवर व अपर माल रोड यातायात के लिये सुचारू बनी हुई है। यहां पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। हालांकि स्थानीय लोग भूस्खलन की घटना को लेकर अब भी दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि घटना के वक्त रोड खाली थी, अगर यह घटना दिन में हुई होती तो किसी के साथ हादसा हो सकता था।