Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड का ऋषिकेश शहर...70 दिन पहले यहां रहने वाला एक युवक अचानक लापता हो गया। तब से कई महीने गुजर चुके हैं, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वो लापता है।
माता-पिता जवान बेटे के लापता हो जाने के बाद टूट से गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस से मदद भी मांगी है, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। माता-पिता ने कहा कि अगर उनका इकलौता बेटा जल्द ही घर न लौटा तो वो खुदकुशी कर लेंगे। घटना हनुमंतपुरम गंगानगर की है। यहां रहने वाला युवक बीते 70 दिन से लापता है। पुलिस युवक को अब तक ढूंढ नहीं पाई है। लाचार माता-पिता का कहना है कि वह ऋषिकेश कोतवाली पुलिस से लेकर डीजीपी तक से अपने बेटे को तलाश करने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक बेटा नहीं मिला है। आगे पढ़िए
23 साल का मंयक कौशिक पुत्र पंकज कौशिक ऋषिकेश के एक निजी क्लीनिक में काम करता था। 30 सिंतबर की रात को वो नौकरी से वापस आया और खाना खाने के बाद वॉक के लिए घर से बाहर निकल गया। परिजनों ने बताया कि बेटे ने फोन कर के कहा था कि वो वॉक कर के जल्दी लौट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब से उसका फोन भी ऑफ है। एक अक्टूबर को पुलिस ने बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के माता-पिता ने बेटे के न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की खोजबीन जारी है। Pankaj Kaushik के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.