Dehradun New Transport System नए ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सिटी बस और मैजिक के रूट तैयार किए गए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: New transport system will be implemented in Dehradun on New Year
देहरादून: देहरादून शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग ने खास प्लान बनाया है।
New transport system will be implemented in Dehradun
इसके तहत बेतरतीब पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुधारा जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग ने अर्बन मोबिलिटी प्लान के लिए देहरादून सिटी न्यू ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाया है, आरटीए की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। पहले इस प्रस्ताव को आरटीए की बैठक में रखा जाएगा। बैठक इसी महीने करवाने की तैयारी है। इसका एजेंडा तैयार करवाया जा रहा है। यहां आपको नए सिस्टम की खास बातें भी बताते हैं। नए ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सिटी बस और मैजिक के रूट तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही स्टॉपेज भी तय किए गए हैं। इसके बाद नंबर आता है ई-रिक्शा का। इसके लिए भी 24 स्टैंड तैयार किए गए हैं। आगे पढ़िए
ऑटो संचालन के लिए भी कॉरिडोर बनाए गए हैं। इसमें नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में 13 स्टैंड, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में सात और साउथ सेमी सर्कल कॉरिडोर में चार स्टैंड बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टैंड से संचालित होने वाले ऑटो की संख्या भी की तय की गई है। सभी स्टॉपेज की जियो टैंगिंग की गई है, ताकि वाहनों को ट्रैक किया जा सके और यात्रियों को ऐप आधारित सुविधा दी जा सके। संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार कर इसे बेहतर और आधुनिक बनाना है। शहर के बाहरी इलाकों में भी लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिले, Dehradun New Transport System में इस पर भी विशेष फोकस है। आरटीए की बैठक का एजेंडा तैयार किया जा रहा है, बैठक इसी महीने करवाने की तैयारी है।