Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
खटीमा: उत्तराखंड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देशसेवा में अपना अहम योगदान दे रही हैं।
आज हम आपको पहाड़ की एक ऐसी ही होनहार बिटिया से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। हम बात कर रहे हैं ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में रहने वाली गीतिका चुफाल की। जिनका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर के रूप में हुआ है। गीतिका चुफाल मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र के सीणी गांव की रहने वाली हैं। एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली गीतिका का परिवार वर्तमान में ऊधमसिंहनगर के वार्ड नंबर-18, टीचर्स कॉलोनी में रहता है। उनके पिता बलबीर सिंह चुफाल एक पूर्व सैनिक हैं, जबकि उनकी मां पुष्पा चुफाल एक कुशल गृहिणी हैं। आगे पढ़िए
गीतिका ने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सर्राफ पब्लिक स्कूल से हासिल की। इसके बाद 2015-19 में आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल पुणे से बीटेक किया। बीटेक करने के बाद गीतिका ने एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज (एएफटीसी) बंगलुरु से एयरोनोटिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रानिक (एसीईई) शाखा से प्रशिक्षण प्राप्त किया। दिसंबर 2022 में उन्होंने एएफटीसी बंगलुरु में एसीईई शाखा में अपना प्रशिक्षण शुरू किया और बीते दिनों वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बन गईं। बेटी की इस सफलता से माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से Flying Officer Geetika Chufal और उनके परिवार को शुभकामनाएं। उनकी सफलता पहाड़ की दूसरी बेटियों को भी सेना ज्वाईन करने के लिए प्रेरित करेगी।