Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल से एक ऐसी ही डराने वाली खबर आई है, जो हर अभिभावक के लिए चेतावनी है। यहां एक मैक्स वाहन में स्कूली बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। हद तो तब हो गई जब गाड़ी का चालक नशे में झूमता नजर आया। ये ड्राइवर बच्चों की जान जोखिम में डालकर सड़क पर वाहन दौड़ा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को तुरंत हिरासत में ले लिया। मैक्स में 26 स्कूली बच्चों को ठूंसा गया था। घटना जिले के खैरना क्षेत्र की है। यहां पुलिस की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक मैक्स वाहन को रोका गया। आगे पढ़िए
पुलिस ने चेकिंग की तो वाहन में क्षमता से दोगुने बच्चे सवार मिले। लोहाली निवासी चालक स्कूली बच्चों को गरमपानी से लोहाली ले जा रहा था। वाहन में 26 बच्चे सवार थे। इतना ही नहीं गाड़ी का ड्राइवर नशे में धुत था, उससे ठीक से खड़ा तक नहीं हुआ जा रहा था। बाद में पुलिस ने सभी बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घर भिजवा दिया। वहीं वाहन में क्षमता से ज्यादा बच्चों को ले जाने और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर चालक व गाड़ी के खिलाफ कोर्ट चालान किया गया। नशे की हालत में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी गई है। स्कूल प्रशासन को भी हिदायत दी गई कि बच्चों की जान से खिलवाड़ न किया जाए।