Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: अधिकारी हमसे कुत्ता घुमाने को कहते हैं, घर के निजी काम कराते हैं। कई बार तो बर्तन भी धोने पड़ते हैं...ये कहना है प्रांतीय रक्षक दल यानी पीआरडी के जवानों का।
सोमवार को प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस था। एक खबर के मुताबिक इस दौरान कई पीआरडी जवानों ने ड्यूटी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के बारे में सीएम को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पीआरडी जवानों से कुत्ता घुमाने और बर्तन मंजवाने के आरोपों पर एक्शन लिया है। सरकार ने मामले में जांच बैठा दी है। साथ ही रिपोर्ट देने को कहा है। बता दें कि स्थापना दिवस के दिन कुछ पीआरडी जवान सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलना चाहते थे। इन जवानों का आरोप था कि अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उनसे 24-24 घंटे काम कराया जा रहा है।
पीआरडी जवानों को अधिकारियों के घर में बर्तन साफ करने से लेकर कुत्ता घुमाने जैसे काम भी करने पड़ते हैं। अधिकारी उनसे निजी काम कराते हैं। पीआरडी जवान सीएम से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री के सामने अपनी बात रखी। राज्य सरकार की ओर से जवानों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। युवा कल्याण विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर ने बताया कि कुछ जवानों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। जिन जवानों की ओर से कुत्ता घुमाने व अन्य शिकायतें मिली हैं, उनमें से एक परिवहन विभाग में, जबकि एक मंडी परिषद में तैनात है। उन्होंने कहा कि उनसे उन अधिकारियों के नाम पूछे जाएंगे जो जवानों के साथ ऐसा कर रहे हैं। जवानों की ओर से पहले Uttarakhand PRD jawan case संदर्भ में कोई शिकायत नहीं की गई। मामले की जांच की जा रही है।