Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
इसी कड़ी में परिवहन विभाग ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रम की बुकिंग के लिए ऐप आधारित सेवा देने पर विचार कर रहा है। ताकि लोग ऐप के जरिए ऑटो और विक्रम अपने घर के दरवाजे पर बुला सकें। 23 दिसंबर को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक होनी है। जिसमें कुछ नए प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक का मुख्य फोकस परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने पर होगा। बैठक में उन योजनाओं के प्रस्तावों पर सुनवाई होगी, जिन पर अब तक अमल नहीं किया गया है। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया है कि इस बार परिवहन विभाग नए प्रस्ताव लेकर आ रहा है। इसमें ऐप के जरिए ऑटो, रिक्शा, विक्रम की बुकिंग शामिल है। आगे पढ़िए
विभाग ने बैठक से पहले आम लोगों और संगठनों से व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। शहर के बेतरतीब पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुधारा जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग ने अर्बन मोबिलिटी प्लान के लिए देहरादून सिटी न्यू ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाया है। आरटीए की मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि आरटीए की बैठक में पहले भी स्टॉपेज की जियो ट्रैकिंग करके यात्रियों को एप आधारित सुविधा देने की बात उठी थी, लेकिन योजना पर अब तक अमल नहीं हो सका। इसी तरह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए कॉरिडोर व्यवस्था भी लागू होनी है। इन सभी योजनाओं पर आगामी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अब आप Dehradun Online Auto Booking कर सकते हैं।