उत्तराखंड से दिल्ली आने-जाने के लिए अब यहां भी देना होगा टोल टैक्स, हो गई पूरी तैयारी

Toll Tax Pauri Delhi Highway मवाना-बहसूमा हाईवे पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर जनवरी 2024 से टोल वसूलने की तैयारी की जा रही है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Toll Tax Pauri Delhi Highway: Pauri to Delhi Highway Mawana Toll Tax
Image: Pauri to Delhi Highway Mawana Toll Tax

पौड़ी गढ़वाल: अगले साल से दिल्ली से उत्तराखंड का सफर और महंगा होने वाला है।

Pauri to Delhi Highway Mawana Toll Tax

दिल्ली से उत्तराखंड के बीच यात्रा करने वालों को एक और जगह टोल टैक्स भरना होगा। दिल्ली से पौड़ी जाने वालों को यूपी के मवाना में भी टोल भरना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मवाना बहसूमा बाईपास हाईवे को झुनझुनी गांव तक लगभग तैयार कर दिया है। इस पर वाहन जल्द ही फर्राटा भरेंगे। जनवरी 2024 तक मेरठ से झुनझुनी गांव तक करीब 40 किमी. दूरी तक का हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। मवाना-बहसूमा हाईवे पर भैंसा गांव के सामने बने टोल प्लाजा पर जनवरी 2024 से टोल वसूलने की तैयारी की जा रही है। इस तरह टोल गेट को जनवरी में खोला जाएगा। जिसके बाद दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले वाहनों से मेरठ के मवाना में भी टोल टैक्स लिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रशासनिक प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली केवल फास्टैग से होगी। इसके अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं होगा। नकद देने पर टोल टैक्स का दोगुना भुगतान करना पड़ेगा। मवाना मार्ग पर सैनी गांव के सामने ओवरब्रिज दो दिन पहले खोल दिया गया है। इससे लोगों का सफर आसान हुआ है, वाहन जाम में फंसे बिना गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। प्रोजेक्ट के तहत मेरठ से नजीबाबाद के बीच दो टोल बनेंगे। बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास बनेंगे। फोरलेन के बनने से मेरठ से बिजनौर की दूरी 60 मिनट में तय होगी। मेरठ से नजीबाबाद की दूरी 90 मिनट में तय होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 मेरठ पौड़ी पर फोर लेन का निर्माण तीन वर्षों से चल रहा है। इस हाईवे पर कई पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।