IAS Deepak Rawat ने अचानक कॉलेज में मारा छापा, मोबाइल से नकल करते पकड़े गए छात्र

IAS Deepak Rawat ने नकल करते पकड़ा तो छात्राएं रोने लगीं और कहने लगीं कि उनका नाम सार्वजनिक न किया जाए, वरना उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
IAS Deepak Rawat: IAS Deepak Rawat raid in college
Image: IAS Deepak Rawat raid in college

रुद्रपुर: रुद्रपुर का शहीद भगत सिंह (एसबीएस) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, यहां इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी।

IAS Deepak Rawat surprise visit in college

परीक्षा में नकल हो रही थी और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मौके से नदारद थे। तभी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अचानक परीक्षा कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने भाई-बहन समेत तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया। बाद में इनसे पूछताछ हुई तो पहले तो सब नकल की बात से साफ इनकार करते रहे। बाद में उन्हें एक नई कॉपी देकर उत्तर लिखने को कहा गया, लेकिन छात्राएं ऐसा नहीं कर सकीं। वह रोने लगीं और कुमाऊं कमिश्नर से कहा कि वो उनका नाम सार्वजनिक नहीं करें, वरना उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। घटना शुक्रवार शाम की है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में औचक निरीक्षण किया। वो सीधे कक्ष नंबर 11 में गए और भाई-बहन समेत तीन परीक्षार्थियों के पास से तीन मोबाइल बरामद किए।

इस संबंध में कमिश्नर ने दोनों विजिलेटर व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मौके पर दो छात्राओं व एक छात्र के पास से मोबाइल बरामद किया गया। दो छात्र भाई-बहन हैं। तीनों छात्रों ने संबंधित पेपर के लिए एक वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड की थी। यही नहीं परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि परीक्षा के लिए नियुक्त विजिलेटर डॉ. शरद गुप्ता व चंद्रशेखर ओली 20 मिनट से कक्ष में नहीं थे। निरीक्षण के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि देहरादून से सूचना मिली थी कि कुछ छात्र मोबाइल का प्रयोग कर परीक्षा दे रहे हैं। जिस पर IAS Deepak Rawat ने औचक निरीक्षण किया। इस संबंध में परीक्षा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट कोआर्डिनेटर इग्नू डॉ. शरद गुप्ता और लैब असिस्टेंट सीएस ओली को कारण बताओ नोटिस जारी कर शनिवार तक जवाब मांगा गया है।