Vineeta Bhandari: 13 दिन बाद मिली विनीता भंडारी की अधजली लाश, प्रेमी गिरफ्तार

13 दिन गुजरने के बाद परिवार को Vineeta Bhandari के बारे में जानकारी तो मिली, लेकिन अफसोस कि वो जिंदा नहीं थी। इस मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Vinita Bhandari Missing: Vineeta Bhandari death case in Rishikesh
Image: Vineeta Bhandari death case in Rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड का मशहूर शहर ऋषिकेश...यहां रहने वाली 21 साल की लड़की 13 दिन से लापता थी।

Vineeta Bhandari death case

परिवार वाले परेशान थे। उसकी खोजबीन में भटक रहे थे, पुलिस से भी मदद मांगी। 13 दिन गुजरने के बाद परिवार को युवती के बारे में जानकारी तो मिली, लेकिन अफसोस कि वो जिंदा नहीं थी। युवती का अधजला शव देहरादून रोड पर हाईवे से सटे जंगल में मिला। इस मामले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना नटराज चौक के पास की है। जहां चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर एक युवती का अधजला शव मिला। युवती की शिनाख्त 21 साल की विनीता भंडारी पुत्री महावीर सिंह भंडारी के रूप में हुई। विनीता का परिवार ढालवाला में रहता है। 4 दिसंबर से विनीता लापता थी। पिता ने थाना मुनि की रेती में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आगे पढ़िए

सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती देखी गई थी। उसके हाथ में थैला भी था। उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर विनीता का मोबाइल बंद हो गया था। अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विनीता को इसी क्षेत्र में ढूंढ रही थी। अब पुलिस को नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में विनीता का अधजला शव मिला है। उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी मानीवाला निवासी अर्जुन रावत को गिरफ्तार किया गया है। Vineeta Bhandari के प्रेमी अर्जुन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।