IAS Deepak Rawat छापे के दौरान एसडीएम कोर्ट से लेकर कोषागार तक के मुख्य गेट खुले पाए गए। यही नहीं इनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मी भी गहरी नींद में थे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: IAS Deepak Rawat surprise inspection of offices in Haldwani
हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एक बार फिर फॉर्म में दिख रहे हैं।
IAS Deepak Rawat surprise inspection in Haldwani
शुक्रवार देर रात उन्होंने हल्द्वानी के सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान जो हकीकत सामने आई, वो वाकई डरावनी है। छापे के दौरान एसडीएम कोर्ट से लेकर कोषागार तक के मुख्य गेट रातभर खुले मिले। यही नहीं इनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड, चौकीदार और हथियारबंद पुलिसकर्मी चैन की नींद सो रहे थे। तहसील परिसर का चौकीदार ड्यूटी से गायब था। इसी तरह एसडीएम कोर्ट का होमगार्ड ड्यूटी करने के बजाय अपने कमरे में गहरी नींद में मिला। तहसील परिसर का गेट भी खुला था, यहां चौकीदार कहीं नजर नहीं आया। कोषागार में भी मेन गेट खुला मिला। कमिश्नर यहां गार्ड रूम के अंदर पहुंचे तो ड्यूटी में लगा पुलिसकर्मी अपनी बंदूक के साथ रजाई ओढ़कर गहरी नींद सोता मिला। आगे पढ़िए
कमिश्नर ने अब इन सभी से जवाब मांगा है। शुक्रवार रात पौने 12 बजे के आसपास कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत शहर के निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, तहसील और कोषागार कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। सबसे पहले वह एसडीएम कोर्ट पहुंचे, यहां मेन गेट खुला था। होमगार्ड ड्यूटी से गायब था। बाद में वही होमगार्ड ड्यूटी कक्ष में सोता पाया गया। कमिश्नर ने सभी लापरवाह पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उधर, मामला सामने आने पर शनिवार को आयुक्त ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी,कमांडेंट होमगार्ड और सीओ को अपने कार्यालय में तलब किया, जहां उन्हें नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। IAS Deepak Rawat द्वारा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।