Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना को लेकर एक बार फिर डराने वाली खबर आई है। केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिला है।
जिसके बाद राज्य अपनी ओर से हर सतर्कता बरत रहे हैं। उत्तराखंड में भी इसे लेकर आज एसओपी जारी हो सकती है। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए है। इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य सरकार संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की जांच और निगरानी को लेकर एसओपी जारी कर सकती है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। आगे पढ़िए
हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे। बता दें कि देश में कोरोना के केसों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 335 नए मामले सामने आए। इस बीच केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिला है। Coronavirus JN1 Variant के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों में सख्ती बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, कर्नाटक में 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है।