coronavirus JN1 Variant: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी, आप भी पढ़ लीजिए

Coronavirus JN1 Variant देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राज्य सरकार ने इसे लेकर एडवायजरी जारी कर दी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Coronavirus JN1 Variant: SOP regarding coronavirus JN1 Variant in Uttarakhand
Image: SOP regarding coronavirus JN1 Variant in Uttarakhand

देहरादून: कोरोना को लेकर एक बार फिर डराने वाली खबर आई है। केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिला है।

SOP regarding coronavirus JN1 Variant in Uttarakhand

जिसके बाद राज्य अपनी ओर से हर सतर्कता बरत रहे हैं। उत्तराखंड में भी इसे लेकर आज एडवायजरी जारी हो गई है। आप भी पढ़िए एडवायजरी की खास बातें।
1- भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाए।
2- जनपद स्तर पर इनफ्लुएंजा के रोगियों की निगरानी की जाए।
3- पर्याप्त संख्या में रोगियों की कोरोनावायरस और इन्फ्लूएंजा जांच की जाए।
4- सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आईडीएसपी के अंतर्गत पोर्टल में प्रविष्टि की जाए।
5- कोरोनावायरस प्रबंधन हेतु चिकित्सालय स्तर पर सभी तैयारी सुनिश्चित रखी जाए।
6- आम जनमानस में श्वसन स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
7- लक्षण पाए जाने पर चिकित्सीय परामर्श लेना और चिकित्सीय परामर्श पर ही औषधि का सेवन करें। आगे पढ़िए

केंद्र सरकार ने भी राज्यों को निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए है। इसी कड़ी में मंगलवार को राज्य सरकार ने संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों की जांच और निगरानी को लेकर एसओपी जारी कर दी है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए गए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के केसों में एक बार फिर इजाफा होने लगा है। रविवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 335 नए मामले सामने आए। इस बीच केरल में कोरोना का नया JN1 Variant मिला है।