Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
होटल-रिजॉर्ट ने अपने यहां खास इंतजाम किए हैं। प्रशासन भी जाम से निपटने की तैयारियों में जुटा है। नए साल और क्रिसमस पर यहां भीड़भाड़ के बीच जाम से निपटने के लिए खास प्लान बनाया गया है। अगर आप भी सेलिब्रेशन के लिए नैनीताल जा रहे हैं तो ये खबर ध्यान से पढ़ें। प्रशासन ने तय किया है कि शहर के पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट रूसी और नारायण नगर, भवाली सेनेटोरियम क्षेत्र में पार्क कर उन्हें शटल सेवा से शहर तक भेजा जाएगा। इतना ही नहीं पर्यटकों की बाइकों को भी शहर में एंट्री नहीं मिलेगी। एसडीएम ने पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर नगरपालिका, जल संस्थान व ऊर्जा निगम अधिकारियों को व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। शहर में पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के चलते जाम की समस्या न पैदा हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।
सोमवार को जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन कारोबारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान क्रिसमस व नववर्ष को लेकर होटलों में एडवांस बुकिंग व पर्यटकों की आमद पर चर्चा की गई। कारोबारियों ने कहा कि क्रिसमस पर कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन नए साल पर लंबा वीकेंड होने की वजह से भीड़ ज्यादा रह सकती है। ऐसे में पर्याप्त इंतजाम करने जरूरी हैं। शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। इसके तहत शहर के भीतरी पार्किंग स्थल 70 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया जाएगा। पार्किंग वाले होटल में एडवांस बुकिंग कराकर पहुंच रहे पर्यटकों को एंट्री प्वाइंट पर नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका को एंट्री प्वाइंट पर शौचालय व अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए आप भी Nainital New Year Parking Plan देखकर ही चलें।