Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 ने देश में दस्तक दे दी है। केंद्र ने सभी राज्यों को सतर्कता बरतने को कहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को शासन ने राज्य में भी कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर दी। इसके तहत सभी सांस, फेफड़े, दिल के मरीजों की निगरानी होगी। इनमें से जो मरीज संदिग्ध पाए गए उनका पहले एंटीजन फिर आरटीपीसीआर जांच कराई की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल उसकी सूचना पोर्टल पर देनी होगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें सभी अस्पतालों को कोविड बचाव संबंधी तैयारियां पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे पढ़िए
एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि संदिग्ध मरीजों की पहले एंटीजन फिर आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। इसमें पॉजिटिव आने वाले मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग जरूर कराएं, ताकि कोविड के वेरिएंट की जानकारी मिल सके। सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से कहा गया है कि वे अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाए। उनके इन्फ्लुएंजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सांस, स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं है, लेकिन Uttarakhand Corona JN1 Variant एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।