Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक का समय 22 दिसंबर मुकर्रर किया गया है।
सचिवालय स्थित वीर चंद सिंह गड़वाली सभागार में 11.30 बजे सीएम धामी की अध्यक्षता में बैठक होगी। जाहिर है कि इस बैठक पर सभी की नजरें होंगी। इस बैठक में किन किन फैसलों पर मुहर लग सकती है, आईए जान लेते हैं। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का नियमितीकरण का मुद्दा कई दिनों से चर्चा में है। ऐसे में इस पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा डॉक्टरों के बॉन्ड की समस्त जिम्मेदारी पर भी फैसला हो सकता है। इस मीटिंग में पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों के भुगतान के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वरोजगार से जुड़े कुछ बिंदुओं पर भी फैसला हो सकता है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और स्वरोजगार पर चर्चा संभव है। इसके अलावा राज्य हित में कुछ और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।