Uttarakhand news: राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बढ़ने वाला है महंगाई भत्ता, पढ़िए पूरी डिटेल

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लंबे समय से Uttarakhand State Employees DA बढ़ाने की मांग करता आ रहा है। किस्त जारी होने के बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand State Employees DA: Dearness allowance of Uttarakhand state employees will increase
Image: Dearness allowance of Uttarakhand state employees will increase

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े हुए डीए की सौगात मिल सकती है।

Uttarakhand state employees DA will increase

कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग करता आ रहा है। किस्त जारी होने के बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सीएम ने इस संबंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को आश्वासन दिया है। परिषद के मुताबिक, एक-दो दिन में डीए जारी हो जाएगा। आगे पढ़िए

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के समक्ष पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था को लागू करने का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में शिथिलीकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा। परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद चौधरी ओमवीर सिंह, अरविंद बिजल्वाण शामिल थे। बता दें कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद केंद्रीय कर्मचारियों की तरह डीए भुगतान की मांग करता आ रहा है। राज्य सरकार ने Uttarakhand State Employees DA संबंध में आश्वासन दिया है। जल्द ही बढ़े हुए डीए की किस्त जारी कर दी जाएगी। जिसके बाद कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।