देहरादून को जाम से निजात दिलाएगा Google map, इन 15 जगहों से हटेगा बॉटल नेक

Dehradun Google Map Bottleneck यातायात निदेशालय के स्तर पर देहरादून शहर के ऐसे चौराहों को चिन्हित किया जा रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Google Map Bottleneck: Bottleneck will be removed from 15 places in Dehradun
Image: Bottleneck will be removed from 15 places in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय बाद ट्रैफिक निदेशालय एक्टिव मोड में दिखाई देने लगा है।

Bottleneck will be removed in Dehradun

देहरादून शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बॉटल नेक प्वाइंट्स का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, व्यवस्थाएं बेहतर करने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के निर्देश के बाद यातायात निदेशालय के स्तर पर देहरादून शहर के ऐसे चौराहों को चिन्हित किया जा रहा है, जो यातायात के लिहाज से बेहद दबाव में हैं। शहर में बॉटल नेक पॉइंट्स को चिन्हित किया जा रहा है। इसके लिए Google Map टीम की मदद ली जा रही है। ताकि उन चौराहों को चिन्हित किया जा सके, जिन पर ट्रैफिक का दबाव बेहद ज्यादा है। देहरादून में कुल 15 बॉटल नेक पॉइंट चिन्हित किए गए. जिसमें दिलाराम से ग्रेट वैल्यू, रिस्पना से नेहरू कॉलोनी तिराहा, जाखन, धर्मपुर चौक से हिमपैलेस, दून अस्पताल चौराहा, किशन नगर चौक, रायपुर रोड एवं सर्वे चौक, प्रिंस चौक से होटल रिची रिच, मसूरी, एमकेपी चौक, गांधी रोड रेलवे स्टेशन, कमला पैलेस, डालन वाला स्कूल क्षेत्र और घंटाघर क्षेत्र शामिल हैं।

शहर में सभी पार्किंग को बेहतर तरीके से संचालित किए जाने के लिए भी संबंधित लोगों को निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। देहरादून शहर के 49 जंक्शन के ट्रैफिक सिग्नल के टाइमर को यातायात के दबाव के अनुसार रिवाइज किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ड्यूटी पॉइंट पर यातायात कर्मी लाउड हीलर और सीपीयू पीक आवर में चिन्हित स्थलों पर ड्यूटी करेंगे। चिन्हित क्षेत्र में अगर कोई वाहन खड़ा होता है, तो टोइंग मशीन में लगे माइक के माध्यम से पहले अनाउंसमेंट किया जाएगा और इसके बाद गाड़ी को यहां से हटाया जाएगा। इस तरह गठन के लंबे समय बाद ट्रैफिक निदेशालय ने दून की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार (Dehradun Google Map Bottleneck) के लिए कारगर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, उम्मीद है इसके अच्छे परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।