Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update 23 December पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के असर से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में आज बारिश हो सकती है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 23 December: Uttarakhand Weather Update 23 December
Image: Uttarakhand Weather Update 23 December

नैनीताल: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम फिर बदलाव की ओर है।

Uttarakhand Weather Update 23 December

आज ज्यादातर जगहों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 23 दिसंबर को राज्य के देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। आगे पढ़िए

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के असर से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में मौसम बदला रहेगा। नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले में बारिश की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन काफी हद तक यहां के मौसम पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर जल्द ही बर्फबारी हुई तो उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की मनमांगी मुराद पूरी हो सकती है। नैनीताल-मसूरी समेत तमाम हिल स्टेशनों में नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ हो सकता है। मौसम विभाग ने भी दिसंबर के आखिरी हफ्ते में प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।