Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
साल 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को आईजी के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में कई दूसरे अधिकारियों का नाम भी शामिल है। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों डीपीसी संपन्न हुई। जिसमें प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा राजीव स्वरूप को महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया। इन सभी अधिकारियों को एक जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिलेगा। आईपीएस अधिकारी स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी तरह 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक 1 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।