Uttarakhand news: पुलिस विभाग में 327 पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल

Uttarakhand Police Recruitment कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। जिसमें नए थानों, चौकियों के गठन और नवीन पदों के सृजन पर सहमति बनी है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Police Recruitment: Recruitment for 327 posts in Uttarakhand Police Department
Image: Recruitment for 327 posts in Uttarakhand Police Department

देहरादून: पुलिस सेवा मे जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

Recruitment for 327 posts in Uttarakhand Police

प्रदेश के पुलिस महकमे में 327 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। धामी सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस विभाग में 327 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी, जिसमें नए थानों, चौकियों के गठन और नवीन पदों के सृजन पर सहमति बनी है। इसके तहत 06 नये थानों एवं 21 चौकियों के गठन के लिए प्रति थाने 16 पद एवं प्रति चौकी 11 पदों का सृजन किया जाएगा। आगे पढ़िए

इस तरह कुल 327 नवीन पदों का सृजन होना है। पुलिस विभाग के अन्तर्गत 06 नए थाने बनाए जाएंगे, साथ ही रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां भी बनाई जाएंगी। जनपद चम्पावत के थाना पाटी के अन्तर्गत 01 नवीन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी देवीधूरा में बनेगी। जिसके लिए 11 पदों पर तैनाती होनी है। इस प्रकार कुल 327 नवीन पदों का सृजन किया जाना है। ये तमाम पद वो पद होंगे, जो नए थाना-चौकियों में रखे जाने हैं। इन पदों के सृजन से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार (Uttarakhand Police Recruitment) का अवसर मिलेगा, साथ ही संबंधित क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।