Uttarakhand New Year Guideline राज्य सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को चौबीसों घंटे खुला रखने की अनुमति दी है, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Hotel restaurants will remain open 24 hours on New Year in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों सैलानियों की भीड़ लगी है। क्रिसमस से शुरू हुआ जश्न नए साल के स्वागत तक चलेगा। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है।
Uttarakhand New Year Guideline
सरकार ने रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को चौबीसों घंटे खुला रखने की अनुमति दी है। श्रम सचिव आर मीनाक्षीसुंदरम के अनुसार, राज्यभर में उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के तहत रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24×7 की अवधि में खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही इन सभी प्रतिष्ठानों में दिन एवं रात्रि दोनों पालियों में सभी कर्मचारियों को कतिपय शर्तों के अधीन काम करने की भी छूट है। आगे पढ़िए
श्रम सचिव ने बताया कि वर्तमान में नववर्ष-2024 के आगमन-अवसर पर अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से पर्यटकों की सुविधा के सभी रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि के मालिकों से अपील की गई कि वे नियमानुसार अपने-अपने रेस्टोरेंट, होटल एवं ढाबा आदि को 24×7 की अवधि में खोलें, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके। बता दें कि आज से मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवाल भी शुरू होने जा रहा है। कॉर्निवाल में स्टार नाइट के पहले दिन रात सात बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट और रात आठ बजे लोक गायिका रेशमा शाह, रुहान भारद्वाज टाउन में अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही कई अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। Uttarakhand New Year Guideline के तहत होटल रेस्टोरेंट 24 घंटे खुले रहेंगे।