Uttarakhand news: 31 दिसंबर तक मसूरी जाने वाले ध्यान दें, कई सड़कों को किया गया वन वे, पढ़िए ट्रैफिक प्लान

Mussoorie Winter Carnival Traffic Plan ट्रैफिक प्लान के तहत शहर में कई मार्गों को वन वे किया गया है। मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Mussoorie Traffic Plan: Mussoorie Winter Carnival Traffic Plan
Image: Mussoorie Winter Carnival Traffic Plan

देहरादून: पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मसूरी जा रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान का ध्यान रखें।

Mussoorie Winter Carnival Traffic Plan

आज से यहां विंटर कार्निवाल शुरू होने जा रहा है। इसे देखते हुए देहरादून पुलिस ने मसूरी के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में कई मार्गों को वन वे किया गया है। मालरोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। टिहरी बस अड्डे की तरफ से मसूरी की तरफ आने वाले वाहनों को लंढौर में अनुपम चौक से साउथ रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लण्ढौर की तरफ से आने वाले वाहनों को एमडीडीए पार्किंग में पार्क किया जा सकेगा। देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जायेगा। लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को अम्बेडकर चौक (घोडा स्टैण्ड) से कैमल बैक रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग से होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से देहरादून की ओर भेजा जायेगा।

पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बड़ा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बार्लोगंज की ओर भेजा जाएगा। विकासनगर, देहरादून और सुआखोली की ओर से मसूरी की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश दिन के समय में प्रतिबंधित रहेगा। ग्रीन चौक से झूलाघर होते हुए माल रोड लाइब्रेरी चौक की तरफ वनवे रहेगा। इसी तरह अंबेडकर चौक से गढ़वाल टेरेस, झूला घर माल रोड की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पार्किंग प्लान भी चेक कर लें। पिक्चर पैलेस में 100 और लण्ढौर रोड पार्किंग में 50 से 80 छोटे वाहनों की पार्किंग है। कैम्पटी रोड स्थित पार्किंग में 250 से 300 छोटे वाहन व 20 बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है। टाउन हॉल के नीचे और किंग क्रेग पार्किंग में भी चौपहिया और दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। लोगों से सड़कों पर वाहन न खड़े करने की अपील की गई है। बता दें कि मसूरी में 27 दिसंबर से विंटर लाइन कार्निवाल शुरू होने जा रहा है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। अगर आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मसूरी आ रहे हैं तो Mussoorie Traffic Plan को फॉलो करें।